Breaking
Mon. Jul 28th, 2025

बुढ़ा महादेव कांवरी जलयात्रा समिति द्वारा किया गया विधिवत जलाभिषेक

By News Desk Jul 29, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कश्यप


रतनपुर। ऐतिहासिक नगरी रतनपुर के वृद्धेश्वर महादेव मंदिर में बुढ़ा महादेव कांवरी जलयात्रा समिति रतनपुर के तत्वाधान में रविवार को विधिवत जलाभिषेक किया गया। यह आयोजन लगातार तीन घंटे तक चलते रहा। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, मातृ शक्ति, युवा, बच्चे बोलबम हर हर महादेव के उद्घोष के साथ लगातार जलाभिषेक करते रहे। इस समिति के द्वारा यह आयोजन पिछले 15 वर्षों से लगातार नगर के विभिन्न शिवालयों में किया जा रहा है। समिति के प्रमुख सदस्य बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि समिति द्वारा शिवालयों में जलाभिषेक करने का मुख्य उद्देश्य नगर में सुख-शांति, प्रशन्नता एवं अच्छी बारिश की कामना होती है। जलाभिषेक के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। कतारबद्ध होकर सभी ने पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। समिति की ओर से मुख्य यजमान के रूप में रविन्द्र सोनी ने सपत्नीक जलाभिषेक किया।इस जलाभिषेक में संजय चंदेल, दिनेश पांडेय, रविन्द्र सोनी, सुकदेव कश्यप, श्रवण विश्वकर्मा, मुकेश जोशी, मैकू साहू, मुकेश श्रीवास्तव, पिंटू जायसवाल सहित गणेश नामदेव, विजय बिसेन, महामाया मंदिर ट्रस्ट आदि का विशेष सहयोग रहा।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text