Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

बजट विकसित भारत का आर्थिक दस्तावेज मौसम बिसेन

By News Desk Jul 24, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
लतेश गौतम

बालाघाट। भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री एवं शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मौसम बिसेन ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुख, 140 करोड़ भारतवासियों की आशा, आकांक्षा और अमृत काल के संकल्पों को पूरा करने वाला सिद्ध होगा। आम बजट आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है। इसमें अंत्योदय की पावन भावना व विकास की असीम संभावना है। समाज के हर तबके के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। महिला, किसान और युवा अहम : मौसम भारत के युवाओं, महिलाओं और किसानों की शक्ति का उपयोग करते हुए यह बजट रोजगार और अवसरों के एक नए युग की शुरुआत है। मौसम बिसेन ने कहा, बजट में महिलाओं और बालिकाओं को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया। बजट में कृषि, रोजगार, सामाजिक कल्याण, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा के अलावा गरीब, महिला, किसान और युवा पर अहम फोकस है। मौसम बिसेन ने इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व उनकी टीम का अभिनंदन किया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text