Breaking
Tue. Jun 17th, 2025

श्रीमती सुरजा खांडे साहित्य सारथी सम्मान से सम्मानित हुई

By News Desk Jul 21, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
शिवशंकर जायसवाल

रायपुर, छग। मध्यप्रदेश शासन से पंजीकृत संस्था नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन द्वारा श्रीमती सुरजा खांडे ‘तनया’ को ‘साहित्य सारथी सम्मान- 2024’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनको शिक्षा,पर्यावरण एवं सामाजिक मूल्यों के उन्नयन में साहित्यिक सृजन के उपलक्ष्य पर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती खांडे प्रारंभ से ही साहित्य लेखन में अभिरुचि रखती हैं। इनको अब तक अनेकों राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान एवं अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। आप एक नवोदित रचनाकार हैं। विशेष रूप से आप सामाजिक विषयों जैसे की बाल अपराध,प्रौढ़ शिक्षा,शिक्षा में रुकावट,हिंसा,नैतिक मूल्य एवं युवा,महिला सशक्तिकरण आदि पर अपनी लेखनी चलाती हैं। आपको परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं ने शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text