

अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर
मथुरा। में जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत
मथुरा। लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के साथ आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। इसी को देखते हुए समाजवादी पार्टी नई रणनीति के साथ मैदान में आ चुकी है। समाजवादी पार्टी ने मथुरा जनपद में सपा जिलाध्यक्ष के पद पर वीरेन्द्र सिंह यादव की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर मथुरा जनपद में बरारी कस्बा निवासी वीरेन्द्र सिंह यादव पुत्र दिगम्बर सिंह यादव को मथुरा जनपद में समाजवादी पार्टी की कमान सौंप दी है, वीरेन्द्र यादव मथुरा जनपद के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। वीरेन्द्र यादव ने अपनी राजनीति की शुरूआत ही समाजवादी पार्टी से की। पार्टी के प्रति लगन व मेहनत को देखते हुए पार्टी ने मथुरा जनपद में उन्हें ये दायित्व सौंपा है। सपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव के प्रथम बार मथुरा आगमन पर जनपद भर में जगह-जगह पर भव्य स्वागत किए गए। सैकड़ो गाड़ियों के साथ आए काफिले का मथुरा में महुअन टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत के साथ बरारी, टाउनशिप, औरंगाबाद में भव्य स्वागत किया गया ।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का काफिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव ने माल्यार्पण कर किसानों के मसीहा को नमन किया। कलेक्ट्रेट से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का काफिला मथुरा कैंट पहुंचा, जहां समाजवादियों ने नवनियुक्त पार्टी जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। शहर में जगह-जगह पर हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत के साथ काफिला डीग गेट पहुंचा। डीग गेट पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब के संविधान को देशहित में बताया। शहर में हुए स्वागत के साथ काफिला सपा नेता प्रदीप चौधरी के आवास पर पहुंचा। जहां समाजवादियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर वीरेन्द्र सिंह यादव को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया। वॉइस फॉर नेशन न्यूज चैनल से हुई बातचीत में समाजवादी पार्टी मथुरा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने क्या कहा, आइए देखते हैं इस खबर में।