Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

देहात इंडिया का बालश्रम विरोधी जागरूकता अभियान

By News Desk Jul 20, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रिपोर्ट रईस


बहराईच नवाबगंज देहात इंडिया ने नवाबगंज ब्लॉक में बालश्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का मकसद बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में बालश्रम को रोकने के लिए समुदाय को प्रेरित करना था। पम्पलेट और पोस्टर के माध्यम से बालश्रम के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राम निवास वर्मा, ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह और खंड विकास अधिकारी राहुल पाण्डे ने संयुक्त रूप से जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन बाबागंज बाजार से होकर मोहनापुर, जैतापुर, केवलपुर, गंगापुर और अन्य क्षेत्रों में गया, अंततः रूपईडीहा थाने में बाल कल्याण अधिकारी के संबोधन के साथ अभियान समाप्त हुआ। उन्होंने कहा, “बालश्रम एक गंभीर समस्या है। बच्चों का अधिकार है कि वे शिक्षा प्राप्त करें और सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जिएं।”अधिकारी ने बच्चों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बालश्रम को रोकने के लिए कानूनी और सामाजिक पहलुओं पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। स्थानीय समुदाय ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे बालश्रम के उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
देहात इंडिया के कार्यकर्ता मुजामिल, पवन कुमार, नीरज और पुष्पा सोनी भी इस अभियान में शामिल थे। ऐसे जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज को बालश्रम के प्रति जागरूक करने का प्रयास जारी रहेगा।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text