Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

पुलिस अधीक्षक महोबा के निर्देशन में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नगरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों को प्रदान किया गया एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण

By News Desk Jul 7, 2024
Spread the love

पुलिस अधीक्षक महोबा के निर्देशन में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नगरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

अतुल्य भारत चेतना | सत्येन्द्र राजपूत

महोबा : 01 जुलाई 2024 से प्रभावी हो चुके नवीन आपराधिक विधियों यथा भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023, भारतीय साक्ष्य़ अधिनियम-2023 व नवीन अन्य अधिनियमों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण व विस्तृत जानकारी प्रदान करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोबा अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में पुलिस लाइन अवस्थित सभाकक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक महोबा सत्यम की अध्यक्षता में कृष्णपाल सिंह, अभियोजन अधिकारी महोबा एवं प्रमोद पालीवाल, विशेष लोक अभियोजक के द्वारा संशोधित नये कानून (भारतीय न्याय संहिता 2023,भारतीय नगरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) का प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं कानून की बारीकियों के बारे में विस्तृत चर्चा एवं प्रश्नोत्तर कर विधिक जानकारी से अवगत कराया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे, क्षेत्राधिकारी चरखारी रविकान्त गौड़, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार सहित जनपद महोबा के समस्त थाना प्रभारीगण मौजूद रहे।

SUBSCRIBE OUR YOUTUBE CHANNEL

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text