Breaking
Wed. Jul 30th, 2025

सहायक अनुविभागीय शिक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या जायसवाल द्वारा उन्नत पूर्वमाध्यामिक शाला रानी बछाली का किया गया औचक निरीक्षण

By News Desk Jul 5, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कश्यप

रतनपुर। बिलासपुर जिले के कोटा अनुभाग के एबीईओ श्रीमती संध्या जायसवाल ने आज उन्नत पूर्व माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि, यहां पर बाउंड्री वॉल है अतः यहां पर किचन गार्डन बनाया जाय।

इस पर शाला के प्रधान पाठक शुकदेव प्रसाद कश्यप ने अपनी सहमति दिया। साथ ही साथ प्राथमिक विद्यालय रानी बछाली में ए बी ई ओ श्रीमति दीपिका रोज़ किंडो मैडम द्वारा शाला का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात मैडम ने मध्यान्ह भोजन का जायजा लिया और भोजन भी किए। भोजन मीनू के अनुसार बना था।

छ ग शासन एवं बिलासपुर कलेक्टर द्वारा विद्यालयों में जगह के हिसाब से पौध रोपण किए जाने का आदेश दिया गया है। इसके तहत श्रीमती जायसवाल मैडम द्वारा स्कूल मैदान को अच्छा मानते हुए एक पौधा मां के नाम रोपने के लिए प्रधान पाठक श्री कश्यप से कहा।तब प्रधान पाठक श्री लास्कर जी द्वारा एक पीपल का पौधा लाकर दिया गया।
ए बी इ ओ कोटा श्रीमति जायसवाल मैडम द्वारा अपनी मां स्वर्गीय श्रीमती रामरती जाय सवाल , ग्राम परसदा, सिल्ली के नाम पर पीपल का पौधा रोपा गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे समय समय पर उपस्थित होकर इस पौधे का रख रखाव करती रहेगी, इसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक ट्री गार्ड लगाने की बात कही। सभी बच्चों से भी उन्होंने इस बरसात में एक एक पौधे रोपने के लिए कहा।

पौध रोपण पश्चात मैडम किंडो द्वारा बच्चों से पढाई लिखाई के बारे में जानकारी ली गई। एवं जाने के समय दोनों मैडम जी के द्वारा स्कूल मैदान में किए गए पौध रोपण कार्य की सराहना करते हुए सभी बच्चों और शिक्षको को बधाई दी और आगे बढ़ते रहने की शुभ कामनाएं दी।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text