अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद
बहराइच । रूपईडीहा रेंज में वन महोत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है । इसी क्रम में दूसरे दिन भी विभाग द्वारा पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान के तहत पौधे लगाकर क्षेत्र के युवा व ग्रामीणों को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में फारेस्ट ऑफिसर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि यह तो हम सभी जानते हैं कि ऑक्सीजन बनाने का काम पेड़ की पत्तियां करती हैं। इसलिए हमने ज्यादा से ज्यादा पेड़ों को लगाना होगा। पेड़ पौधे होंगे तो बाढ़, सूखा, भूस्खलन जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है। पेड़ हमारे जीवन की हर जरूरतों को पूरा करते हैं।

इसलिए हम सबका यह कर्तव्य बनता है कि जीवन में एक -एक पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा भी करें। खासकर ऐसे स्थान जहां पेड़ पौधों की संख्या कम हो। सार्वजनिक स्थान पर लगे पेड़ की छाया हर मुसाफिर को राहत देती है। संभव हो सके तो स्कूल, कॉलेज,चौपाल व गांव में शामलात भूमि में सर्वाधिक पेड़ लगाएं। पर्यावरण के प्रति अब हम लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। ताकि देश में पर्यावरण की स्थिति को सुधारा जा सके। कार्यक्क्रम में मुख्य रूप से क्षेत्री नगर पालिका अध्यक्ष नेपाल,वन विभाग की टीम के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।
Subscribe our YouTube channel
