Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ ने धरना प्रदर्शन किया स्थगित

By News Desk Jun 27, 2024
Spread the love

गोवंश के प्रति उदासीन लोगों को चिन्हित कर होगी कठोर कार्यवाही- उप जिलाधिकारी

अतुल्य भारत चेतना
सुधांशु तिवारी

सुल्तानपुर। सरकार की मन्शानुरुप जिला अधिकारी ने राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ की पहल पर जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि वे अपने अपने क्षेत्र के समस्त गौशालाओं का निरीक्षण कर गोवंश के चारे, शुद्ध जल, साफ़ सफाई के प्रति जिम्मेदारों को सतर्क रखें। मृत बेजुबान जानवरों के शव को बाहर खुले में फेंके जाने की सूचना पर उन्हें चिन्हित कर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें।
बुधवार को लंभुआ क्षेत्र के कुन्नूपुर गांव में एक साथ लगभग 80 गोवंश के शव फेंके जाने की घटना से राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ ही नहीं, क्षेत्र के आम जनमानस को भी झकझोर कर रख दिया था। मामले संघ के जिला महामंत्री जयशंकर दूबे ने आनंन फानन में वे समस्त पदाधिकारियो के साथ उप जिलाधिकारी लम्भुआ उत्तम तिवारी, तहसीलदार देवानंद तिवारी, सीओ लंभुआ अब्दुस्सलाम से मिलने पहुंच गये, और संघ की तरफ से विरोध दर्ज कराते हुए कठोर कार्यवाही करने के लिए कहा।
उप जिलाधिकारी लंभुआ उत्तम तिवारी ने मामले में गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा सेवा संघ के भारी विरोध के चलते सायं में ही क्षेत्र के खुनशेखपुर स्थित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्पष्ट हुआ कि मृत गोवंश का शव गौशाला से नहीं बल्कि सटे गांव वालों ने लाकर एक जगह फेंक दिया, जो गलत है, इस सम्बन्ध में गौशाला से सटे 3 ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, सफाई कर्मी, पर जिम्मेदारी तय करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं बताते चलें कि जिला अधिकारी कृतिका ज्योत्सिना ने इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए दोबारा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो समस्त उप जिलाधिकारी, वीडिओ, पशु चिकित्सकों के साथ बैठक कर सख्ती का निर्देश दिया है। संगठन के प्रवक्ता रवि दूबे ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा गोवंश संरक्षण के प्रति कठोर कदम उठाए जाने से संघ के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया है।

क्या बोले गौ रक्षा वाहिनी की प्रदेश प्रभारी

राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि गोवंश के मृत शव फेंके के जाने से नाराज होकर जिला अधिकारी को धरने के माध्यम से ज्ञापन देने की बात कही गई थी। जिला अधिकारी की सक्रियता के बाद अब ऐसे कार्य की पुनरावृत्त न होने के आश्वासन पर धरने को आगे तक के लिए रोक दिया गया। इस संबंध में प्रदेश संगठन व जिला कार्यकारिणी से बात कर आगे की रणनीति तंय किया जाएगा।

क्या कहते हैं जिलाधिकारी

जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सिना ने गोवंश संरक्षण व गौशाला का नियमित निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। पशु चिकित्सा की टीम रात में भी गौशालाओं का निरीक्षण करेंगी। इसके लिए पशु चिकित्सा अधिकारी से टीम गठित करने को कहा गया है।

क्या बोले उप जिलाधिकारी लम्भुआ

उप जिलाधिकारी उत्तम तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी की सख्ती के बाद गौशाला के अगल-बगल के तीन गांव के प्रधान सेक्रेटरी व सफाई कर्मी से स्पष्टीकरण मांगते हुए गौशाला में शुद्ध जल व चारे की व्यवस्था न होने से केयरटेकर को हटा दिया गया है। अवश्य ही सभी अधिकारियों कि जवाब देही तय होगी, गौशाला में चारे, शुद्ध पेयजल, के अलावा गोवंश के आंकड़े पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text