अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद
बहराइच। मिहीनपुरवा,मोतीपुर रेंज के जंगल से सटे खेत में एक तेंदुए का शव मिला है। वह अभी छोटा है। वन विभाग आपसी संघर्ष में मौत की आशंका जता रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रेंज कार्यालय लाया गया है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के राजापुर बीacट में बनघुसरी गांव स्थित है। गांव के निकट जंगल से सटे खेत में शनिवार को एक तेंदुए के शावक का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन कर्मी मौके पर पहुंचे।

उप प्रभागीय वनाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आपसी संघर्ष में मौत हुई है। तेंदुआ शावक है। उसकी उम्र आठ से नौ माह के आसपास है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रेंज कार्यालय लाया गया है। तीन डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी।
subscribe our YouTube channel
