Breaking
Mon. Jul 28th, 2025

मिट्टी दीवार गिरने से एक ही परिवार के सात लोग घायल, 2 की हालत गम्भीर

By News Desk Jun 7, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

नानपारा/बहराइच। कोतवाली नानपारा अंतर्गत राजा पूर्व कोटवा गांव में एक ग्रामीण का मिट्टी का दीवार शुक्रवार दोपहर में अचानक गिरने से टीन शेड भी नीचे आ गया। मलबे में एक ही परिवार के सात लोग दब गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ग्राम पंचायत कोटवा के मजरा राजापुरवा निवासी राम भरोसे का मकान मिट्टी से निर्मित है। शुक्रवार दोपहर दो बजे मुन्नी देवी (70) पत्नी राम भरोसे परिवार के अन्य लोगों के साथ बैठकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी की दीवार गिर गई।

इसके बाद टीन शेड भी नीचे आ गिरा। जिसके नीचे मुन्नी देवी के साथ सुग्रीव (15) पुत्र पृथ्वीराज, रिंकी (15) पुत्री राजेंद्र प्रसाद, जगरानी (65) पत्नी जवाहिर लाल, पूनम देवी (30) पत्नी जय प्रकाश, प्रिया (एक) पुत्री ओम प्रकाश और सुनीता पत्नी जय प्रकाश मलबे में दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर सभी को बाहर निकलवाया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान जगरानी पत्नी जवाहर लाल और पूनम पत्नी जय प्रकाश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि सभी की हालत में सुधार है।

Subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text