अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद
बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम खमहरिया शुक्ल गांव निवासी शांति देवी पत्नी रामकुमार और उनकी बहू रेनू देवी पत्नी दिनेश कुमार बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। जबकि रेनू के पति और ससुर कर्नाटक में रहकर काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर में शांति देवी पड़ोसी दायराम शुक्ला को पति से शिकायत के मामले में उलाहना देने पहुंची।
इससे नाराज दयाराम शुक्ला ने शांति देवी पर बांके से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। बचाने दौड़ी बहू रेनू पर भी हमला कर नाक काट डाला। इसके बाद देवर मौके से से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन हालत काफी गंभीर होने के चलते सास और बहू को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर बांका बरामद कर लिया गया है। घायल सास और बहू हैं। जबकि आरोपी देवर हैं।

इसलिए किया हमला
हमले में घायल महिला शांति देवी ने महिला समूह से 40 हजार रूपये उधार लिया था। जिसका प्रति माह रूपये जमा होता है। गुरुवार को महिला समूह के कुछ पुरुष पदाधिकारी घर पहुंचे थे, जिस पर दयाराम शुक्ला ने घर पर पुरुषों के आने का विरोध करने और आशनाई का आरोप लगाते हुए शिकायत कर्नाटक में कर दी। वहां से डांट पड़ने पर महिला इसकी उलाहना लेकर गई और उस पर बांके से हमला कर दिया गया।
subscribe our YouTube channel
