अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के कुड़वा तिराहे पर दलित समाज द्वारा काफी संख्या में लोगों ने आज पुनः बहराइच लखीमपुर मार्ग पहुंचकर जाम करने का प्रयास किया गया। जिससे प्रशासन के हाथपांव फूल गये। आपको बताते चलें, बीते दिनों ग्राम सभा कंजडवा के प्रेम नगर में अनुसूचित वर्ग के कब्जे की आबादी भूमि पर कुछ अराजक तत्वों ने पंचशील का झंडा उखाड़ फेंक कर भगवा झंडा लगा दिया गया। जिससे वहाँ पर तनाव की स्थिति पैदा हो गयी थी।

इसे भी पढ़ें (Read Also): नशामुक्त , भयमुक्त शतप्रतिशत मतदान पर हुई चर्चा परिचर्चा
जिसे लेकर स्थानीय दलित समाज के लोगों ने अपनी मांगों की हो रही उपेक्षा को लेकर वृहस्पतिवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और लखीमपुर बहराइच मार्ग पर जाम लगा दिया था। प्रशासन के आश्वासन लोगों ने जाम को हटा दिया था। परंतु कोई कार्यवाही न होने पर दलित समुदाय के लोगों ने आज पुनः बहराइच लखीमपुर हाईवे कुड़वा मोड को जाम करने का प्रयास किये जाने लगा। सूंचना पर प्रशासन भारी सुरक्षा बल के साथ जुट कर मान मनौवल का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शारदा देवी, अशोक कुमार, भीम आर्मी एवं बहुजन मुक्ति मोर्चा पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारत मुक्ति मोर्चा भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के लोग हजारों की संख्या में मौजूद रहे।
subscribe our YouTube channel


