Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मियों को दिया गया भारत के नये कानून का प्रशिक्षण

सुशांत (चारुल ) रिपोर्ट

उत्तराखण्ड/देहरादून। सम्पूर्ण भारत में भारत सरकार द्वारा अधिनियमित नये आपराधिक कानूनों यथा- भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 को क्रियान्वित किये जाने से पूर्व पुलिस मुख्यालय देहरादून के आदेशानुसार उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारी व कर्मियों को नये कानून का प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय के निर्देशानुसार जनपद उत्तरकाशी में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को चरणवार प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 30 अप्रैल 2024 से प्रशिक्षण के प्रथम चरण की शुरुआत करते हुये मास्टर ट्रेनर्स, सहायक अभियोजन अधिकारी श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह(PTC नरेन्द्रनगर) व उ0नि0 श्री विनोद भट्ट(PTC नरेन्द्रनगर) द्वारा जनपद के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को नये क़ानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यशाला में SP उत्तरकाशी, श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को नये कानूनों का गहनता से प्रशिक्षण लेने हेतु बताया गया, उनके द्वारा बताया गया कि कानून को इंप्लीमेंट करने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है, प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को कानून में निपुण होना बेहद जरुरी है, कानून में समय-समय पर संशोधन होते रहते हैं सभी पुलिस कर्मी आधुनिक कानून/अधिनियम से अद्यतन रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

subscribe aur YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text