पीसीयू के धान क्रय केन्द्र खुटेहना का जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी ने किया निरीक्षण
सूरज कुमार तिवारी
इसे भी पढ़ें (Read Also): Bahraich news; रामजानकी इंटर कॉलेज सहित अन्य संस्थानों ने निकाली तिरंगा यात्रा
संवाददाता बहराइच
बहराइच 05 जनवरी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना अन्तर्गत संचालित धान क्रय का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने खुटेहना स्थित पीसीयू के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण कर क्रय केन्द्र पर खरीद के लिए ज़रूरी संसाधनों, बोरों की उपलब्धता, धान की आवक, भुगतान तथा कृषकों की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा क्रय केन्द्र मौजूद कृषकों से धान खरीद के सम्बन्ध में फीड बैक भी प्राप्त किया।
धान क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र प्रभारी सचिव रवीन्द्र कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी को बताया कि 81 कृषकों से लक्ष्य 20000 कु. के सापेक्ष 10621.25 कुण्टल धान की खरीद की गई है। श्री तिवारी ने बताया कि अब तक राईस मिलों को 10140.10 कुण्टल धान प्रेषित किया गया है। क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान परसौली नि. कृषक गंगाराम के धान की खरीद की जा रही थी। डीएम ने कृषकों से संवाद कर धान क्रय के सम्बन्ध में फीड बैक प्राप्त किया। कृषकों द्वारा क्रय केन्द्र की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया गया।
डीएम ने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार कृषकों से धान की खरीद की जाय तथा क्रय किया गया धान मिलों को प्रेषित भी करते रहें। डीएम ने क्रय केन्द्र प्रभारी को यह भी निर्देश दिया कि क्षेत्रीय कृषकों के साथ निरन्तर सम्पर्क बनाये रखें ताकि अधिक से अधिक धान की खरीद की जा सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

