ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग का आज हुआ शुभारंभ
बहराइच ग्लैडिएटर्स व बहराइच थंडर के मध्य खेला गया पहला मुकाबला
इसे भी पढ़ें (Read Also): आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज ‘आत्मनिर्भर भारत’
मुख्य अतिथि सांसद डॉ आनंद गोंड़ व सुरेश प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया शुभारंभ
दिनांक 05 जनवरी 2026 दिन सोमवार बहराइच।
बहराइच:– इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आनंद कुमार गोंड़ व सुरेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्यामकरन टेकड़ीवाल, राहुल राय, सत्य प्रकाश सिंह सत्या,टिंकू सिंह,इशरत महमूद खान मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, फीता काटकर, व गुब्बारा छोड़कर मैच का शुभारंभ किया।
बहराइच थंडर के कप्तान वत्सल सिंह ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 22 ओवरों के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बहराइच ग्लेडिएटर की टीम आल आउट होकर 124 रनों का स्कोर खड़ा किया। ग्लेडिएटर की तरफ से कप्तान दिव्यांश सिंह ने 44 एवं आर्यन क्षितिज ने 27 गेंदों में 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली। थंडर की तरफ से असद हुसेन ने 4 एवं वत्सल सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किए। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए थंडर की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 112 रन ही बना सकी। थंडर की तरफ से मोहित मिश्रा ने 36, आकाश गोंड ने 26 एवं असद हुसैन ने 20 रनों का योगदान दिया। लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। बहराइच ग्लेडिएटर की तरफ से अनुज ठाकुर ने 2 एवं अन्य सभी गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 1-1 विकेट अपने नाम किए। बहराइच ग्लेडिएटर ने 12 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। शानदार प्रदर्शन करने पर अनुज ठाकुर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया एवं आर्यन क्षितिज को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आज के मैच में अम्पायरिंग की भूमिका में अकील अहमद एवं आतिफ खान रहे। स्कोरर की भूमिका गोविन्द चौहान ने निभाई। आंखों देखा हाल आदिल जमीर के द्वारा सुनाया गया। इस अवसर पर राशिद हुसैन चांद, जुबेर फारुखी, सुनील राय, रामानंद सिंह, भूपेंद्र पांडे, आयुश चित्रांश, देवाशीष राय, प्रदीप गुप्ता,आशुतोष कैराती, तुषार सोनी, यश चौरसिया, कार्तिकेय सिंह, सारिक, कृष्णा सिंह एवं अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे। कल टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला बहराइच हंटर्स एवं बहराइच थंडर्स के बीच खेला जाएगा।

