Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

लखीमपुर–ढखेरवा मार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलटी

अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता- रमाकांत यादव
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)

लखीमपुर–ढखेरवा मार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 06 यात्री घायल, एसपी–डीएम ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर–ढखेरवा मार्ग पर मुरादनगर के यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 6 यात्री घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, आयुष ट्रांसपोर्ट्स की बस (संख्या UP 31T 2759) लखीमपुर से ढखेरवा की ओर जा रही थी। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा और जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने बताया कि बस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। चालक से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text