गाड़ी वाला चौक का नामकरण विधि-विधान से हुआ श्रीमद्भगवद गीता चौक का शिलान्यास
अतुल्य भारत चेतना (मेहरबान अली कैरानवी)
करनाल/झिंझाना। राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने मेरठ-करनाल मार्ग स्थित गाड़ी वाला चौक पर विधि-विधान से भूमि पूजन कर आधारशिला का शिलान्यास किया। सोमवार से गाड़ी वाला चौक का नाम श्रीमद्भगवद गीता चौक हो गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता केवल हिंदू धर्म या भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समस्त विश्व और सभी प्राणियों के लिए है। गीता हमें नेक बनो और एक बनो का संदेश देती है। उन्होंने बताया कि हस्तिनापुर से कुरुक्षेत्र के युद्ध में जाने का यह मुख्य मार्ग रहा है और यह चौराहा कुरुक्षेत्र और हस्तिनापुर के मध्य स्थित है, इसलिए इसका नामकरण अत्यंत सार्थक है। स्वामी जी ने स्पष्ट किया कि गीता युद्ध का नहीं, बल्कि शांति और वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देती है।

इसे भी पढ़ें (Read Also): Bahraich news; संदर्भ निस्तारण में लापरवाही पर बहराइच के ग्राम पंचायत अधिकारी को चेतावनी
भूमि पूजन और शिलान्यास के दौरान स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कस्बे के पूर्व निवासी खुर्शीद आलम का नाम लेते हुए कहा कि गाड़ी वाला चौक को गीता चौक नाम दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम से पूर्व पंडित वासुदेव द्वारा मंगलाचरण कर भूमि पूजन संपन्न कराया गया। महामंडलेश्वर स्वामी का स्वागत एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक अंदाज में किया गया। छात्राओं के स्वागत से प्रभावित होकर स्वामी जी ने शिक्षा और संस्कारों को समाज की नींव बताया। महाराज जी ने इस अवसर पर समाज को संदेश देते हुए कहा कि हमें ऐसे व्यवाहारिक और समाजिक कार्यक्रम समय-समय पर करते रहना चाहिए जिससे भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देती हो। छात्र-छात्राओं को आशीष वचन देते हुए गीता मनीषी जी ने कहा कि आप सब शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति को भी ग्रहण करें।

संस्कृति ही क्षेत्र, स्कूल, कॉलेज के साथ देश की पहचान बनाती है। हमारे पूर्वजों ने हमें शिक्षा के मन्दिर जो शिक्षा ग्रहण करने के लिए दिए हैं, हमें यहां से संस्कार लेकर जाना चाहिए। गीता मनीषी जी ने अरविंद संगल चेयरमैन नगर पालिका परिषद् शामली की ओर संकेत करते हुए कहा कि करनाल से झिंझाना और झिंझाना से शामली आता है चेयरमैन शामली के मन में भी जियो गीता के नाम से एक चौंक का नामकरण करने का जो प्रस्ताव दिया हुआ है व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर शामली में भी जल्द ही जियो गीता चौंक का शिलान्यास किया जायेगा। गीता चौंक पहुंचने से पहले यमुना पुल बिडोली पर आईटी सैल के जिला प्रमुख करनाल विकास राणा, वरिष्ठ पत्रकार मुर्शरफ राणा आदि ने अपने साथियों के साथ राष्ट्रीय संत महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। और गीता चौंक झिंझाना पर पहुंचते ही महाराज जी का जयकारों के नारों से स्वागत किया गया।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप, शामली नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष अरविंद संगल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश गोयल, अमित शर्मा, राहुल देव गुप्ता भाजपा वरिष्ठ नेता, सतीश कश्यप, श्रीपाल आर्य प्रबंधक एसडीएस कान्वैंट स्कूल, अनिल गर्ग, चरणदास, अनिल संगल, विनोद संगल व्यपार मण्डल अध्यक्ष, बाबर हुसैन कद्दूसी सरजज्दा दरगाह शाह अब्दुल रजाक, प्रमोद सरोहा प्रबंधक सैंट आरसी कान्वैंट स्कूल, इकराम सिद्की सभासद, नरेन्द्र कश्यप सभासद, वजहात अल्ली खान भाजपा नेता, विनोद रोहिल्ला भाजपा कार्यकर्ता, रामकुमार कश्यप, सचिन जैन भगत जी जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पाटी अल्पसंख्याक मोर्चा शामली, नवीन बिंदल, रज्जाक नगर के प्रधान सोरज कश्यप, रत्न लाल रसिक, बाबर कुद्दूसी, शायर वसीम कुरेशी, संदीप कुमार, शोभित, गोपाल बिंदल, रुपेश शर्मा, आशु शर्मा, अर्जुन शर्मा, अनिल, शिव कुमार मैम्बर, आरएसएस जिला संचालक देशपाल, जिला कारवाह दीवाकर, खुर्शीद आलम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने गीता मनीषी जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

