Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

दहशत फैलाने वाला तेंदुआ हुआ पिंजरे में कैद

नानपारा बहराइच। तहसील नानपारा क्षेत्र अंतर्गत नानपारा रेंज के आबादी में गन्ने के पास विचरण करता हुआ देखा गया तेंदुआ जो पिंजरे में रविवार की रात्रि 9:00 बजे कैद हो गया। बल्दूपुरवा, पिपरिया बाजपुरवा के पास तेंदुआ के दिखने की सूचना मिली थी। जिसके तहत वन विभाग ने विकास खंड शिवपुर के बल्दूपुरवा में पिंजरा लगाया था 05 दिसंबर 2025 को 10 वर्षीय अच्छे लाल पर तेंदुए ने हमला किया था। जिसको लेकर कांबिंग बढ़ा दी गई थी। नदी के नजदीक गन्ने के खेत मे पिंजरा लगाया गया था 7 दिसंबर 2025 की रात को बकरी के शिकार के चक्कर में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। जिसे वन रेंज कार्यालय नानपारा लाया गया। चिकित्सकों द्वारा तेंदुए की उम्र तीन से चार वर्ष के बीच नर तेंदुए की पुष्टि हुई है। तेंदुए की घटनाओं से बचने के लिए वन विभाग ने जागरूकता अभियान चला कर लोगों को सजग किया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक लखनऊ की अनुमति के पश्चात तेंदुए को प्राकृतिक वास में छोड़ा जाएगा।

Author Photo

रईस

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text