अतुल्य भारत चेतना
रईस
रूपईडीहा/बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैतापुर में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं के बीच संवाद स्थापित कर सुरक्षा और आत्मविश्वास से जुड़ी जानकारियाँ साझा कीं। रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के अनुसार ग्रामीण परिवेश में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में प्रतिभागियों ने खुलकर अपनी समस्याएँ रखीं।
इसे भी पढ़ें (Read Also): खंडेलवाल महिला मंडल राधे ने विधायक से मिलकर कामवन मांग का दिया पत्र
इसे भी पढ़ें : बाबा नीम करौली: कैंची धाम का बुलावा, प्रेरणादायक संदेश और चमत्कार
एसआई दीक्षा पटेल,एसआई राहुल सरोज,महिला कांस्टेबल प्रिया पांडेय, नीलम यादव, प्रियंका वर्मा और कांस्टेबल रविन्द्र यादव ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकती हैं। साथ ही उन्हें कन्या सुमंगला, मातृ वंदना, उज्जवला, वृद्धा पेंशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान गाँव में पंपलेट लगाए गए और महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी सलाह दी गई।

