Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव से और मज़बूत होगा बेटी-रोटी का रिश्ता

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में 8 स्थानों पर 9 से 29 फरवरी 2024 के मध्य मैत्री महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति-पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में लार्ड बुद्धा स्नातकोत्तर महाविद्यालय साकेत नगर रूपईडीहा में आयोजित किये जा रहे 2 दिवसीय भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का 23 फरवरी को अपरान्ह 2 बजे से रंगारंग आगाज़ होगा।

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि ’रघुबीरा’ नृत्य नाटिका, भारत-नेपाली फ्यूज़न बैण्ड शो, भारतीय लोक नृत्य, डान्स ऑफ यू.पी. फ्यूजन लोक नृत्य शो, व्यंजन एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी, हिन्दी, भोजपुरी, मैथिली एवं नेपाली गायको की प्रस्तुति, भारत-नेपाल परिधान प्रदर्शन शो, तराई सीमा जनपदों में सांस्कृतिक यात्रा भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव के मुख्य आर्कषण होंगे। डीएम ने बताया कि मैत्री महोत्सव में नेपाली डांडिया/बांसुरी/घाटू/मारूनी आदि नृत्यों की प्रस्तुति भी आयोजन में चार चांद लगायेंगे। डीएम ने बताया कि 2 दिवसीय भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव में प्रतिदिन अपरान्ह 2 बजे से कार्यक्रम प्रारम्भ होंगे।

subscribe our YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text