Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिभुवन दत्त चौधरी का निधन

अतुल्य भारत चेतना
रईस

बाबागंज बहराइच। पूर्व ग्राम प्रधान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिभुवन दत्त चौधरी का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और सुबह निजि निवास ग्राम चितरहिया में उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री चौधरी कई बार ग्राम प्रधान रहे, तथा अपना सारा जीवन उन्होंने कांग्रेस पार्टी को समर्पित कर रखा था।

अंतिम संस्कार आज शाम को ग्राम चितरहिया में किया गया। उक्त अंतिम संस्कार के अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, सपा जिला अध्यक्ष रामहर्ष यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष कृपा राम वर्मा, पूर्व विधायक माधुरी वर्मा, पूर्व विधायक शब्बीर अहमद, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डा. ए. एम. सिद्दीकी जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख मो. रफी, हरिश्चंद्र बन्टू सहित काफी तादाद में ग्राम प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

subscribe our YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text