अतुल्य भारत चेतना
पतित यादव
धमतरी। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज ब्लॉक ईकाई धमतरी के तत्वावधान में एक दिवसीय यादव सामाजिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम यादव सामाजिक भवन सोरम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री जगदीश रामू रोहरा महापौर धमतरी एवं प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष माननीय जगनीक यादव ने की। विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भगतसिंह यादव, राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजू यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजीत सिंह यादव, प्रदेश संगठन मंत्री शांतिलाल यादव, एवं तहसील ब्लाक अध्यक्ष नेहरू यादव जी थे।

गरिमामय समारोह को संबोधित करते हुए राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजू यादव ने यादव समाज के संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि हमारा संगठन पुरे छत्तीसगढ़ में एक रीति एक नीति के साथ काम कर रहे हैं। भगत सिंह यादव ने यादव समाज के सामाजिक भागीदारी के बारे में छत्तीसगढ़ सरकार से प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए जोर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव ने कहा कि यादव समाज पुरे छत्तीसगढ़ में मजबूत संगठन शक्ति के रूप में पहचाना जाता है फिर भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निगम मंडल एवं मंत्री मंडल मे प्रतिनिधित्व प्रदान नहीं किए हैं जो समाज के लिए चिंताजनक है मैं माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी से अनुरोध करता हूं कि हमारे यादव समाज की इस चिंता को समाज के समक्ष रखेंगे।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय जगदीश रामू रोहरा ने कहा यादव समाज मेहनत कश समाज और और मुझे यादव समाज ने हमेशा भरपूर आशीर्वाद दिया है। आज धमतरी ब्लॉक के सोरम में यादव समाज द्वारा मुझे यादवी वेषभूषा से जो स्वागत किया है उसे मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

समाज के प्रदेश अध्यक्ष सहित जो अपनी मांग मेरे समक्ष रखें है मैं इसे सरकार को अवगत कराऊंगा और छत्तीसगढ़ शासन में यादव समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए पहल करूंगा । माननीय मुख्य अतिथि द्वारा यादव सामाजिक भवन सोरम के सेड निर्माण के लिए 10 लाख देने की घोषणा किए। आयोजन समिति द्वारा माननीय जगदीश रामू रोहरा महापौर धमतरी एवं प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ठ राजू यादव एवं तहसील अध्यक्ष नेहरू यादव का यादवी वेषभूषा रीति-रिवाज से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में यादव समाज के छोटी-छोटी बालिकाओं ने मनमोहक यादवी नृत्य प्रस्तुत किए। समारोह में यादव समाज के धमतरी मुकेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष जीतेन्द्र यादव नरेश यादव रोशन यादव तहसील पाटन से विष्णु यादव संजय यादव सहित कार्यक्रम का संचालन रोशन यादव एवं रामस्वरूप यादव ने किया एवं आभार प्रदर्शन रंजीत यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य द्वारा किया गया।