अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कश्यप
रतनपुर/बिलासपुर। यादव समाज कल्याण समिति रतनपुर के द्वारा 18 वाँ विराट मड़ई मेला महोत्सव में सीजीपीएससी में नगर एवं जिले से तथा यादव समाज से चयनित उम्मीदवारों को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। जिनमे लखेश्वर यादव( डिप्टी कलेक्टर)
- सोनम यादव( जिला आबकारी अधिकारी )
- रवि शंकर यादव (जिला आबकारी अधिकारी )
• खुशबू शास्त्री( मुख्य कार्यपालन अधिकारी)
• आकांक्षा तिवारी( नायब तहसीलदार) - मानसी मरकाम( राज्य कर निरीक्षक )
- सुभद्रा यादव( राष्ट्रीय स्तर कुश्ती प्रतियोगिता में चयनित)
इन सभी का समाज के द्वारा सम्मान किया गया ।
साथ ही प्रत्येक सफल प्र’तिभागियों से उनके सफ़र की उड़ान के बारे मे एवं इनकी सफ़लता की कहानियों से महोत्सव में उपस्थित विशाल जनसमुदाय को अवगत कराया गया ,जिससे पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को प्रेरणा प्राप्त हुआ। इसके साथ ही कक्षा 12वीं बोर्ड (सत्र 2023-24) में नगर में टॉपर प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया जिनमें प्रथम सौरभ यादव/ दिनेश यादव
द्वितीय अखिलेश यादव/ राजकुमार यादव , तृतीय आयुषी यादव/सोनू यादव को स्मृति चिन्ह नकद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 10वीं बोर्ड (सत्र 2023-24) प्रथम हिमांशी यादव/भूषण यादव, द्वितीय अर्पिता यादव/ सोनू यादव, तृतीय संध्या यादव/ पवन यादव को स्मृति चिन्ह नकद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।