अतुल्य भारत चेतना
संतोष पाण्डेय
सुलतानपुर। लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित होने वाला मेला विवादों में घिर गया है। मेला स्थल के आसपास गंदगी और कूड़े के ढेर से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। सफाई कर्मियों की लापरवाही और नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता से स्थिति और खराब हो गई है। अटल नगर के सभासद भी इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई करते नहीं दिख रहे हैं, जिससे लोगों की नाराजगी बढ़ रही है। भारत सरकार के पर्यावरण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन नगर पंचायत इस दिशा में गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदगी के चलते मेला स्थल पर आने वाले लोगों को असुविधा होगी, और यह स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें (Read Also): नदी की कटान से कई गांव जद में हो सकता है भारी नुक्सान
प्रशासन से अपील:
लोगों ने जोर देकर कहा है कि मेले की गरिमा बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता दिखाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं।

