Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

सनातन संगम न्यास एवं डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ सनातनी धम्मायोजन

By News Desk Nov 18, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
आशा रावत

देहरादून। झाझरा स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय के प्रांगण में डॉक्टर के के बी एम सुभारती अस्पताल एवं सनातन संगम न्यास के संयुक्त तत्वाधान से श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उत्सव पर आज रविवार, दिनांक 17 नवंबर 2024 को सनातन धर्म आयोजन की ज्योति प्रज्वलित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट पूर्व अध्यक्ष उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग सरदार नरेंद्र सिंह बिंद्रा व विशिष्ट अतिथि के रूप में अमर उजाला देहरादून से माननीय देवेंद्र शर्मा एवं समूह प्रमुखा हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड माननीय भूपेंद्र सिंह सम्मिलित रहे। जिन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ यशवर्धन, अमित जोशी एवं पंडित जी द्वारा हवन कर किया गया। कोमल, विजय सैनी द्वारा अपने भजन संगीत से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। तत्पश्चात गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभु भजन प्रस्तुत किए गए। एवं भजन प्रस्तुति के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित अधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम कर सम्मानित किया गया। गुरुमत संगीत बाल विद्यालय गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ऋषिकेश द्वारा सिख धर्म के शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। व जत्थे को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सरदार नरेंद्रजीत बिंद्रा विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र सिंह एवं प्रमुखा भंते द्वारा संयुक्त रूप से ज्योति प्रज्वलित की गई। परियोजना निदेशक डॉक्टर अतुल कृष्ण, श्री जे0पी थपियाल एवं अमित जोशी ने सरदार प्यारा सिंह जी को शाल पादप देकर सम्मानित किया। वह धार्मिक अतिथियों को शाल ओढ़ाकर उसका अभिनंदन सनातन संगम न्यास एवं सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉक्टर अतुल कृष्ण द्वारा जय हिंद, जय नानक वह जय सनातन से संबोधित कर मंच में विराजमान सभी अतिथियों का सम्मान व स्वागत आभार प्रकट करते हुए प्रेम, करुणा, मैत्री व्याख्यान करते हुए देश के लिए समर्पित होते हुए राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम का नारा भी दिया। एवं सभी को इतिहास में ले जाकर देश में एकता न होने की वजह से देश के बंटवारे को भौगोलिक स्थितियां द्वारा समझते हुए सभी को मिलजुल रहने का संदेश दिया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि सरदार नरेंद्र सिंह बिंद्रा ने श्री गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन की कुछ प्रमुख घटनाओं से सभी को अवगत कराया उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी ने गुरु वाणी में भी एक नाम, जपो एक कृत करो वंड चक्खो के बारे में बताते हुए एक ओंकार का शाब्दिक अर्थ सभी को बताया। सुभारती अस्पताल के नेत्र एवं विभागाध्यक्ष डॉक्टर राजेश तिवारी जी ने सनातन के हिंदू मत पर प्रकाश डालते हुए सनातन का अर्थ समझाते हुए कहा जो सभी धर्म का सम्मान करतेहैं। वह अपने धर्म को पूर्ण रूप से पालन करते हुए देश के प्रति समर्पित राष्ट्रभक्ति का भाव रखेगी वहीं सनातन कहलाएगा। प्रतिष्ठाचार्य पंडित श्री शशिकांत शास्त्री द्वारा सनातन जैन मत को एक कविता के माध्यम से जनता तक अपने विचार पहुंचाते हुए कहा कि धर्म हम सभी को एक रूपता दिखता है। कार्यक्रम का संचालन श्री विवेक कुमार द्वारा किया गया। सभी उपस्थित जनों का सनातन संकल्प दिलाया गया। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ रूपा हंसपाल ने सभी का धन्यवाद प्रस्ताव व्यापित किया। इस अवसर पर डॉक्टर अनिल मोंगिया, डॉक्टर जीवन आशा, विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉक्टर हिमांशु ऐटन, समेत विश्वविद्यालय एवं अस्पताल के समस्त विभागअध्यक्ष अधिकारीगण, चिकित्सकगण, शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में डॉक्टर लोकेश त्यागी, डॉ रविंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर लाल जी अस्थाना, वीकेंद्र सिंह कठैत, जितेंद्र त्यागी, हरीश शर्मा, रवी मित्तल, पंकज जोशी, आदित्य गौतम, गणेश डोभाल, सागर, सनी, अश्वनी एवं एमबीबीएस छात्र-छात्राओं आदि का योगदान रहा।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text