Breaking
Thu. Jul 31st, 2025

जायसवाल समाज द्वारा आयोजिय भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में सम्मिलित हुए सीएम विष्णु देव साय

By News Desk Nov 11, 2024
Spread the love

भगवान सहस्त्रबाहु चौक सहित तीन विकास योजनाओं की दी सौगात

अतुल्य भारत चेतना
शिवशंकर जायसवाल

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिनांक 08 नवंबर 2024, दिन शुक्रवार को कटघोरा विकासखंड मुख्यालय में कलार समाज द्वारा आयोजित भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लखन लाल देवांगन श्रम एवं उद्योग मंत्री, क्षेत्रीय विधायक माननीय प्रेमचंद पटेल, विनय जायसवाल पूर्व विधायक, रामगोपाल डिकसेना, विकास महतो,राजेंद्र जायसवाल पत्रकार, ललिता डिकसेना पूर्व प्रेसिडेंट नगर पालिका कटघोरा, अजय जायसवाल पूर्व प्रेसिडेंट नगर पंचायत पाली, ब्रिज मोहन डिक सेना, राजकुमार अग्रवाल, धनु दुबे के अलावा अन्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे। सभी मंच पर उपस्थित अतिथियों को समाज की ओर से सचिव शिवशंकर जायसवाल, प्रेसिडेंट राजेंद्र जायसवाल, शकुंतला जयसवाल किरण जयसवाल द्वारा बेच लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु ने धर्मपरायण राज्य की स्थापना कर लोक कल्याणकारी का रास्ता दिखाया।
हमारी सरकार भी इन्हीं कल्याणकारी रास्तों में चल रही है और छत्तीसगढ़ के लोगों के भलाई,सुख समृद्धि के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कलार समाज को समृद्ध और शिक्षित समाज बताते हुए कहा कि आज समाज के युवा उच्च पदों पर है।
छत्तीसगढ़ भी इस विकसित भारत के मुहिम में शामिल होकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस विकास की दिशा में प्रदेश के सभी समाज का योगदान जरूरी है, इसलिए कलार समाज से भी अपेक्षा है कि वह छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागी बने। मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही किसानों के धान को 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल में खरीदी, 21क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी,दो साल का बकाया बोनस का भुगतान, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक दर को प्रति मानक बोरा 4 हजार रुपए से बढ़ाकर पाँच हजार पाँच सौ रुपए कर दिया गया। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से प्रति माह एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं। पीएम आवास के लिए राशि जारी किए जाने के पश्चात आवास का निर्माण भी प्रारंभ हो गया है। रामलला दर्शन योजना से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है और 14 नवम्बर से धान की खरीदी प्रारंभ की जा रही है। इसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाई गई है ताकि किसानों को किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम स्थल पर युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन के लिए भी समाज प्रमुखों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे आज अनेक परिवार आपस मे मिलेंगे एवं नए सम्बंध की शुरुआत करेंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल में पुरस्कृत होने वाले समाज के उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को भी बधाई देते हुए भविष्य में समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में कलचुरियों का बड़ा योगदान है। यहाँ के शिलालेखों और अन्य पुरातात्विक धरोहरों में कल्चुरी राजाओं के महत्वपूर्ण योगदान का पता चलता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी बाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह राज्य विकास की ओर अग्रसर है। विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर बनाने और अन्य मांग रखी। इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल, समाज के कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग सहित भी उपस्थित रहे।

समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने भगवान सहस्त्रबाहु के तैल्यचित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने समाज के युवाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया। इससे पूर्व समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का गजमाला से स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन कर 100 बिस्तर करने की घोषणा की। भगवान सहस्त्र बाहु चौक की नामकरण अंबिकापुर मार्ग बायपास मार्ग के पास किया गया। रेस्ट हाउस को उन्नयन कर बड़ा निर्माण करने की भी घोषणा किया गया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में लगभग कोरबा जिले, अंबिकापुर ,रायगढ़ ,बिलासपुर ,लोरमी, मुंगेली से हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। इसमें प्रमुख रूप से पवन जायसवाल वरिष्ठ अधिवक्ता ,दशरथ जायसवाल, राज जायसवाल, बीरेंद्र मोहन ,नत्थू,सत्तू, जायसवाल ,नंदकुमार जायसवाल ,श्याम जायसवाल ,जगदीश डिक्सेना ,ओमप्रकाश डिक्सेना उमेश जायसवाल , अमित जायसवाल, कुलदीप शशिकांत ,प्रदीप, रमेश अमित जायसवाल राजेश जायसवाल, राकेश जायसवाल ,संजय जयसवाल ,जयशंकर जायसवाल ,गौरी जायसवाल, सतीश जायसवाल ,सुरेश जयसवाल ,रमेश ,गोकुल,देवेंद्र, जायसवाल प्रवीण जायसवाल ,नर्मदा रवि जायसवाल ,राम शंकर जायसवाल , संगीता जायसवाल पुष्पा ,सुनीता जायसवाल ,मुक्ता जायसवाल ,सुषमा जायसवाल ,उमा जायसवाल ,बाली जायसवाल ,अनुपमा जायसवाल ,नम्रता जायसवाल, रंजू,पूनम, ,लता ,सावित्री ,भावना लोकेश ,अनीता ,रोशनी भावना ,अमित ,अर्चना, माधुरी ,मीना जयसवाल लीना जायसवाल, भारती जायसवाल आराध्या जायसवाल ,अदिति पिंकी जयसवाल, बिना जायसवाल ,टकेश्वर जायसवाल ,तेज प्रकाश जायसवाल उपस्थित रहे।
भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर जायसवाल समाज की लोगों द्वारा भव्य रैली आयोजन जयशंकर जायसवाल प्रवीण जायसवाल ,अमित जायसवाल, गौरीशंकर जायसवाल,आलोक शिवहरे,अरविंद शिवहरे के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली में कर्मा दल बाजे बाजे ,डीजे के साथ रैली मेन रोड ,अस्पताल चौक, पुरानी बस्ती ,दुर्गा मंदिर होते हुए पुनः अग्रसेन भवन में सभा के रूप में विलीन हो गया। रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली ,पेंटिंग एवं कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को एक एक शील्ड देकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में अभिनव जा, रंगोली प्रतियोगिता में अदिति जायसवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम में रिद्धिमा ,सुरभि ,श्रेया जायसवाल, किशोर वर्ग में पूजा जायसवाल , हिमांशी जायसवाल एवं दिव्यांशी जायसवाल, हिमांशी जायसवाल कुर्सी दौड़ में सुनीता जायसवाल एवं शकुंतला जायसवाल प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रही ।कार्यक्रम की संचालन विनोद जायसवाल , जयशंकर जायसवाल , एवं शकुंतला जायसवाल एवं शिवशंकर जायसवाल ने किया, कार्यक्रम का आभार ओमप्रकाश डिकसेना ने किया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text