अतुल्य भारत चेतना
अशोक कुमार सोनी
बहराइच/गोंडा। यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार वर्मा के नेतृत्व में देवीपाटन मंडल के सभी जिलाध्यक्षो के साथ सहायक आयुक्त औषधि मंडल देवीपाटन के सी गुप्ता से मिलकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और मंडल में हो रही समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।

इसी क्रम मे जनपद गोंडा की औषधी निरीक्षक रजिया बानो जी, बहराइच औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण यादव जी, बलरामपुर औषधी निरीक्षक श्री आलोक द्विवेदी जी से भी मिलकर संगठन के सम्बंधित जिला अध्यक्षों से मुलाकात कराई गई और सम्बंधित जनपद में पर हो रही समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। वहां पर मौजूद सभी अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि फार्मासिस्टो को किसी भी स्तर की कोई भी समस्या नहीं आएगी।

इस मौके में संगठन के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, जिला अध्यक्ष गोंडा समीर खान, जिला अध्यक्ष बहराइच नवीन सिंह, जिला अध्यक्ष बलरामपुर विजय प्रकाश विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष सरफराज खान, जिला अध्यक्ष आईटी अस्मित रस्तोगी, जिला अध्यक्ष छात्र संघ रवि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुजीत शर्मा, संगठन मंत्री जयंत अलंकार, तहसील अध्यक्ष प्रमोद भारती, सदस्य पूरनलाल आदि दर्जनों फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।
Subscribe our YouTube channel


