Breaking
Tue. Jul 29th, 2025

श्रीजी घाट पर माँ यमुना की हुई महाआरती

By News Desk Sep 18, 2024
Spread the love

माँ यमुना को भजन संध्या के मध्य लगाए भव्य छप्पन भोग

अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर

मथुरा। कान्हा की नगरी में गोकुल बैराज स्थित श्रीजी घाट पर औरंगाबाद मित्र मंडल के द्वारा भक्तों के सहयोग से प्रत्येक माह की 16 तारीख को माँ यमुना को भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य भव्य छप्पन भोग अर्पित किए जाते हैं। इस दिन मां यमुना की संध्या समय में महाआरती होती है। अन्य दिनों में श्रीजी की मंगला एवं संध्या आरती श्रीजी घाट के पुजारी कमल निषाद के द्वारा नित्य की जाती है। घाट पर इस दिन का यह उत्सव इसलिए विशेष हो जाता है कि कुछ वर्ष पहले 16 तारीख को श्रीजी घाट पर श्रीजी की कृपा से मां यमुना की आरती की शुरूआत औरंगाबाद मित्र मंडल के द्वारा की गई थी। इसलिए इस दिन को औरंगाबाद मित्र मंडल द्वारा भक्तों के सहयोग से माँ यमुना को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महाआरती कर मनाया जाता है।
श्रीजी घाट पर भव्य महाआरती के दर्शन करने के लिए दूर-दराज से भक्तजन भी यहां आते हैं। प्रत्येक माह की तरह इस माह भी 16 तारीख को श्रीजी घाट पर मां यमुना की महाआरती की गई, घाट को दीप जलाकर भव्य सजाया गया। आरती दर्शन को काफी अधिक संख्या में भक्तों का जनसैलाब भी श्रीजी घाट पर उमड़ा। हर कोई भक्त श्रीजी के महाआरती दर्शन को लालायित रहता है, माँ यमुना के आरती दर्शन करने वाले भक्तजन महाआरती दर्शन कर अपने-आप को धन्य मानते हैं।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text