अतुल्य भारत चेतना
पूरन सिंह रघुवंशी
नटेरन/विदिशा। जिले की ग्राम पंचायत बीलखेड़ी, हींगली में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित लाभार्थी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक सीधे पहुंचाने एवं वंचित हितग्राहियों को, राज्य सरकार,केन्द्र शासन की योजनाओं से जोडऩे के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को ग्राम पंचायत बीलखेड़ी, हींगली में भारत संकल्प यात्रा पहुंची।

इसे भी पढ़ें (Read Also): Gonda News; विभाग की सजगता से ग्रामीणों में खुशी: आंगनबाड़ी पोषाहार शिकायत का त्वरित निपटारा
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करके किया। स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। सरपंच प्रतिनिधि बहादुर सिंह राजपूत ने अतिथियों का साफा बांधकर शाल श्रीफल से स्वागत किया। सांसद प्रतिनिधि यशपाल रघुवंशी ने बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक सीधे पहुंचाने एवं जोडऩे विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।सभी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए शपथ ली और रघुवंशी ने कहा की मोदी जी की वजह से विदेशो में तक भारत का डंका बज रहा है 2024 में मोदी जी को फिर से लाना है ताकि देश लगातार तरक्की कर सके और भारत भी अमेरिका जैसा विकसित राष्ट्र हो
जनपद उपाध्यक्ष नीलेश धाकड़ ने कहा कि भारत सरकार, मध्यप्रदेश सरकार का प्रयास है कि शासन की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति को भी लाभ मिले ।
भाजपा प्रभारी प्रहलाद यादव, मंडल अध्यक्ष राज कुमार कुशवाह ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी, सभी ग्रामीणों से 22 जनवरी को अपने अपने घरों मंदिरो में दीप जलाकर मनाएं।
केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर कार्यक्रम में केन्द्र शासन की योजनाओं के संबंध में जनसामान्य को दी गई जानकारी। रथ में वीडियो के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी दी।
इस अवसर नायब तहसीलदार दर्शन लाल नेगी, सरपंच प्रतिनिधि बहादुर सिंह राजपूत,सरपंच देवप्रकाश सिंह भाजपा नेता कमलेश मेहर,सरपंच दसरथ सिंह यादव, जनपद सदस्य प्रहलाद राजपूत, ठाकुर सिंह जादौन, मेहंबर यादव,कुबेर सिंह, सुनील धाकड़ हरि सिंह गुर्जर,ब्रज बल्लभ शर्मा, हरि सिंह यादव,संतोष अहिरवार,संतोष कुशवाह, सुन्दर सिंह राजपूत,भूरा धाकड़ आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सुनील धाकड़ ने किया।
subscribe our YouTube channel




