Breaking
Wed. Jul 30th, 2025

17 लाख की स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

By News Desk Jul 15, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस

रूपईडीहा बहराइच।भारत नेपाल सीमावर्ती कस्बा रूपईडीहा से पुलिस व एस एस बी की सैयुक्त टीम ने 17 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक थाना रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि उनके द्वारा गठित पुलिस टीम में उ0नि0 विजय कुमार व उ0नि0 संतोष कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल व SSB बल द्वारा भारत नेपाल सीमा पर स्थित सीमान्त पीजी कालेज के पास से एक अभियुक्त अब्दुल सलाम पुत्र समसुद्दीन निवासी शेखपुरवा सहदेव थाना रिसिया जनपद बहराइच को 37 ग्राम ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए स्मैक की कीमत लगभग 17 लाख रूपये आंकी गई है।जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अभियुक्त अख्तर अली उपरोक्त को पेशी हेतु माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text