Breaking
Wed. Jul 30th, 2025

रात में दीवाल तोड़ने वाले दबंगों का विडियो वायरल

By News Desk Jul 8, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
अशोक सोनी

कप्तान को दिया प्रार्थना पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार मुकदमा दर्ज करने की मांग भी उठाई

बहराइच। रात के अंधेरे में दबंगों ने नव निर्मित दीवाल को तोड दिया। दीवाल तोडऩे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीडित ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया है। जरवलरोड थानाक्षेत्र के ग्राम परसा गांव में आपसी विवाद में घर के सहन दरवाजे पर पशु सेड के लिए बनायी जा रही दीवाल को दबंगों ने अपने छत पर चढकर लोहे की राड से ढहा दिया। दीवाल ढहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं रात के अंधेरे में लोहे की राड से नव निर्मित दीवाल तोडती हुयी दिखाई दे रही है। पीडित पंकज का आरोप है कि रात के करीब 12.30 दबंगों ने अपने छत से लोहे की राड से दीवाल तोड दिया।मना करने पर ईंट पत्थर से उसके घर पर हमला बोल दिया। घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस घर की दीवाल गिराने वालों पर कार्यवाही नही कर रही है। पीडित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। इस सम्बंध में जरवल चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पानी निकालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद है। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है, नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text