Breaking
Wed. Jul 30th, 2025

धनपतगंज में गिरती कानून ब्यवस्था ने एक बार फिर खड़ा किया खाकी के इकबाल पर बड़ा सवाल

By News Desk Jul 4, 2024
Spread the love

सरेआम ब्लॉक परिसर में बुजुर्ग पर प्रधान द्वारा किये गए हमले के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं ने जताई चिंता

अतुल्य भारत चेतना
सुधांशु तिवारी

धनपतगंज/सुलतानपुर। थाना धनपतगंज में ताबड़तोड़ बढ़ी आपराधिक घटनाओं से आम जन के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही है।स्थानीय भाजपा नेताओं ने थाना प्रभारी से मिलकर बिगड़ी कानून ब्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय गए थानाअंतर्गत पिपरी साईं नाथपुर निवासी बुजुर्ग आशा राम दूबे को शिकायत से नाराज उन्ही के गांव के दबंग प्रधान ने जमकर पीटा ही नही बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।थाना धनपतगंज पुलिस ने महज मुकदमा दर्ज कर कागजी कोरम तो पूरा कर दिया परन्तु दिनदहाड़े सरकारी कार्यालय पर घटी दुःसाहसिक घटना ने इलाकाई कानून ब्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।धनपतगंज थाने की यह बानगी नई नही है इलाके में अब तक कई चोरियो का खुलासा करने में पुलिस नाकाम है तो वही गम्भीर अपराधों को मिनिमाइज कर दर्ज करने का सिलसिला कही न कही शासन की मनसा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।सूत्रों की माने तो इलाकाई पुलिस के साथ नित्य बैठ रहे दलालो से सम्बन्धो के चलते आपराधिक घटनाये बढ़ती जा रही है।गुरुवार को स्थानीय भाजपा नेताओं बलराम मिश्रा, यमुना पांडेय जितेंद्र सिंह,बीरेन्द्र चतुर्वेदी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओ ने थाना प्रभारी पण्डित त्रिपाठी से मिलकर बिगड़ती कानून ब्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text