Breaking
Thu. Jul 31st, 2025

छत्रपति शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण संस्था समिति ने पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

By News Desk Jun 18, 2024
Spread the love

पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण : सुमित यादव

अतुल्य भारत चेतना
लतेश गौतम

बालाघाट। स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय परिसर के समीप छत्रपति शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण संस्था समिति बालाघाट द्वारा पर्यावरण पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें समिति अध्यक्ष सुमित यादव ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया। साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। इस मौके छत्रपति शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण संस्था समिति बालाघाट समिति अध्यक्ष सुमित यादव, भूपेन्द्र सोहागपुरे, भुवन रहगंड़ाले, योगराज टेम्भरे, अखिलेश चोरे, जसमीत नरडे, जैनेन्द्र कटरे, सिद्धार्थ वाजपेयी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा: सुमित

पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके। सुमित यादव ने बताया कि आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है। इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।

प्रत्येक व्यक्ति पौधे अवश्य लगाएं

सुमित यादव ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। चाहे कोई भी दवा हो, कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है। सुमित यादव ने कहा कि पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। इनके अभाव में जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। साथ ही उनकी रक्षा करें।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text