Breaking
Mon. Jul 28th, 2025

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपचुनाव के सम्बन्ध मे राजनैतिक दलों के पदाधिकारीयों के साथ की बैठक

By News Desk Jun 11, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
सुशांत “चारुल”

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों में उप चुनाव के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।

उन्होंने सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराए जाने पर सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपचुनाव के दौरान भी शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी राजनीतिक दलों से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।

उन्होंने आदर्श आचार संहिता के संबंध में भी जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन के दौरान मतदाता द्वारा पहचान हेतु फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के साथ ही 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों का प्रयोग भी किया जा सकता है।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तु दास सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text