Breaking
Sat. Jan 10th, 2026

संदीप सिंह पिंटू होंगे प्रतापगढ़ से गौ गठबंधन के प्रत्याशी

गौ गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक राजा सक्षम सिंह योगी ने पत्र लिखकर की आधिकारिक घोषणा

अतुल्य भारत चेतना
पीयूष सिंह उर्फ रक्षित सिंह

प्रतापगढ़। 39-लोक सभा क्षेत्र प्रतापगढ़ से बडारी ग्रामसभा के प्रधान व प्रतापगढ़ लोक सभा से नैशनल जन दल के प्रत्याशी संदीप सिंह पिंटू को गौ-गठबंधन का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है जिसकी आधिकारिक घोषणा गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक राजा सक्षम सिंह योगी ने शनिवार सुबह पत्र लिखकर की।
राजा योगी ने बताया कि संदीप सिंह पिंटू ने लिखित रूप से सशपथ घोषणा करी है कि यदि वे सांसद के रूप में निर्वाचित होते हैं तो सर्वप्रथम गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाएंगे और पूरे देश में गौ हत्या पूर्णतः प्रतिबंधित करवाने का कानून बनवाने का काम करेंगे।अतः संदीप जी के गौ प्रेम को देखते हुए 39-लोकसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ से इनको गौ गठबंधन का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जाता है।
साथ ही राजा सक्षम सिंह योगी ने मतदाताओं से अपील किया है कि गौ गठबंधन के प्रत्याशी संदीप सिंह पिंटू को वोट देकर गौमाता की रक्षा हेतु अपना कदम बढ़ाए और गौरक्षा के पुण्य के भागीदार बने एवं गौहत्या का समर्थन कर गौ हत्या में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लिप्त पार्टीयों प्रतयाशियों को बहिष्कार कर गौ हत्या के महापाप से भी बचें।

subscribe aur YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text