Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

परसेंडी चीनी मिल के महाप्रबंधक ने ईद को लेकर जारी किया तुगलकी फरमान

ईद पर सिर्फ मुस्लिम कर्मचारियों को दिया अवकाश

अतुल्य भारत चेतना
अमित त्रिपाठी

बहराइच। पारले चीनी मिल परसेंडी के महाप्रबंधक ने ईद पर अवकाश को लेकर तुगलकी फरमान जारी किया। सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद महाप्रबंधक की ओर से सिर्फ मुस्लिम कर्मचारियों को काम पर न आने की छुट्टी दी। अन्य समुदाय और धर्म विशेष के लोगों के अवकाश को निरस्त कर उन्हें काम पर आने का निर्देश जारी किया। जिससे चीनी मिल के कार्य में आक्रोश है। इस फरमान के चलते समुदाय विशेष व अन्य लोगों ने सार्वजनिक अवकाश के मौके पर भी काम किया है।
कैसरगंज के परसेंडी में पारले चीनी मिल का संचालन होता है। चीनी मिल में अभी गन्ना पेराई का कार्य चल रहा है। जिसके चलते कर्मचारी भी काम कर रहे हैं। गुरुवार को ईद के मौके पर मिल के महा प्रबंधक अनिल सखूजा की ओर से अवकाश के लिए नोटिस चस्पा की गई। जिसमें महा प्रबंधक ने ईद पर सिर्फ मुस्लिम कर्मचारियों को अवकाश देने और संप्रदाय विशेष के अन्य लोगों को काम करने के निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक के इस आदेश को लेकर अन्य कर्मचारियों में नाराजगी है। वहीं लोग उसे तुगलकी फरमान बता रहे हैं।
इस मामले में मिल के कारखाना प्रबंधक अनिल यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मिल का संचालन इस समय चल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार के नियमों के अनुसार ही ईद पर सिर्फ मुस्लिम कर्मचारियों को अवकाश दिया गया है।

subscribe aur YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text