अभ्यर्थी चयन हेतु साक्षात्कार 07 जनवरी को बहराइच
05 जनवरी 2026 दिन सोमवार। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गत आवेदित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र बहराइच में 07 जनवरी 2026 को आहूत किया गया है। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि राजमिस्त्री, नाई, मोची व बढ़ई ट्रेड हेतु पूर्वान्ह 11:00 बजे से साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र, आधार, बैंक पासबुक, एक फोटो, प्रधान, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष/सदस्य द्वारा निर्गत पारम्परिक कारीगर होने के प्रमाण-पत्र की छायाप्रति भी प्रस्तुत करना होगा।
इसे भी पढ़ें (Read Also): ग्राम पंचायत कर रहे बिजली चोरी भार पड़ रहा आम जनता पर

