एसएसबी ने रुपईडीहा में चलाया जनजागरण
रुपईडीहा/बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल ने बुधवार को रुपईडीहा सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इसे भी पढ़ें (Read Also): Bahraich news; कोतवाल के खिलाफ पत्रकारों का फूटा गुस्सा, बर्खास्तगी पर अड़े पत्रकार
इस दौरान जवानों ने लोगों से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की शपथ दिलाई। एसएसबी की ओर से हर घर तिरंगा अभियान में सीमा क्षेत्र के गांवों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जवानों ने हाथों में तिरंगा लिए वंदे मातरम,भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इसे भी पढ़ें: इसे भी पढ़ें: लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस और शेयर ट्रेडिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
कार्यक्रम के दौरान एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय एकता, सम्मान और गर्व की भावना को मजबूत करना है। साथ ही लोगों को राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े नियम कानून और उसके सही उपयोग की जानकारी दी गई।

