अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता
रायपुर। राष्ट्रीय जनसभा पार्टी का प्रदेश स्तरीय मासिक बैठक प्रदेश कार्यालय लभांडी रायपुर में शनिवार, दिनांक 07 सितम्बर 2024 को रखा गया जिसमे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। राष्ट्रीय जनसभा पार्टी का प्रत्येक माह यहां बैठक रखा जाता है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता विजय लहरे जी की रही एवं मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष लखमुराम टंडन जी रहे । बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा हुई, नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई, जिला एवं ब्लॉक में रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति संबंध में चर्चा एवं इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रहे पीतांबर मारकंडे को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उनके पद व पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से निस्कासित कर दिया गया। तत्पश्चात पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रिक्त पदों पर सर्व सहमति से नियुक्ति किया गया जिसमे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामप्रसाद कोसले जी को एवं राष्ट्रीय महासचिव के रूप में रिझेंद्र डहरिया जी को नियुक्त किया गया रायपुर शहर अध्यक्ष लाखन सिंह आदिल को नियुक्त किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष लखमूराम टंडन, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता विजय लहरे, नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामप्रसाद कोसले, नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव रिझेंद्र डहरिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आत्मदास माहेश्वरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वरी यादव, प्रदेश महासचिव अधिवक्ता कमल बांधे, प्रदेश प्रवक्ता सय्यद मकबूल अली, प्रदेश सचिव कुलेश्वर कुर्रे एवं भीखम गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखदेव टंडन, प्रदेश मीडिया प्रभारी शत्रुहन बारले, नवनियुक्त शहर अध्यक्ष रायपुर लाखन सिंह आदिल, तामेश्वर साहू, सुरेंद्र गेंदले एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें (Read Also): जिले में जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित हो रहे हैं शिविर

