Breaking
Sun. Jun 8th, 2025

कैसरगंज लोकसभा के पयागपुर मे मुख्यमंत्री की चुनावी सभा

By News Desk May 12, 2024
Spread the love

पाक समर्थको की जमानत जब्त करा दे क्योंकि ये लोग रामद्रोही है: योगी आदित्य नाथ

अतुल्य भारत चेतना
अशोक सोनी

पयागपुर/बहराइच। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा है कि गैर भाजपाई खानपान मे भी मतभेद कर रहे है। हिंदु गौमांस नही खाता।

वह गौ माता को नही कटने देगा। जबकि वह मुस्लिमों को खानपान की छूट का आश्वासन दे रहे है। जनता गौमांस खाने वालों की सरकार बना कर पाप नही ओढ़ेंगी।

जनता ऐसे लोगों की चुनाव में जमानते जब्त कराऐंगी।यह बात उन्होंने पयागपुर तहसील के सामने स्थित परिसर में कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह के समर्थन में चुनाव सभा मे व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि आप गर्व से अपने पूर्वजों, आने वाली पीढ़ी से कह सकेंगे कि पांच सौ वर्षों से अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने की तमन्ना उसे हमारे एक एक वोट ने साकार किया है।

गैर भाजपाई गरीब का विकास नही चाहते। ऐसे राम द्रोही, पाक समर्थको, गरीब के विकास के द्रोहियों की जमानते जब्त होनी चाहिये।

उन्होंने कहा कि लगभग हर जिले मे मेडिकल कालेज की कल्पना साकार हो रही है। रेलवे कनेक्टिविटी, हाईवे बन रहे है।

आपके बगल से ही एयरपोर्ट से हवाई सेवाए शुरू हो गई है। इस अवसर पर पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, प्रत्याशी करण भूषण सिंह, निशंक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text