Breaking
Fri. Jun 6th, 2025

कांग्रेस कार्यालय में इंडिया एलायंस के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का भव्य स्वागत

By News Desk Apr 27, 2024
Spread the love

अफजाल अंसारी के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सुनील राम ने कहा होगी ऐतिहासिक जीत

अतुल्य भारत चेतना
अफसर हुसैन

गाजीपुर। इंडिया एलाइंस के प्रत्याशी अफजाल अंसारी आज दिन में कांग्रेस पार्टी के शहर कैंप कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता इंडिया एलाइंस के सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के लिए गांव गांव और शहरी क्षेत्र के हर बूथ पर मजबूती से सक्रिय हैं, वहीं उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि आप भी अपने बूथों पर महिलाओं के बीच जाकर सभी का वोट अफजाल अंसारी को दिलवाएं।

जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। हमारे कार्यकर्ता राष्ट्रहित में इंडिया एलाइंस के पक्ष में अफजाल अंसारी को वोट दिलाएंगे। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि देश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है और भारतीय संविधान खतरे में है उसे बचाने के लिए गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को गाजीपुर से विजय दिलाना कांग्रेस का कर्तव्य है। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि मोदी और योगी सरकार की नीतियों से देशवासी त्रस्त हैं, आज हर वर्ग के लोग परेशान हैं, महिला सुरक्षा के साथ प्रशासनिक भ्रष्टाचार चरम पर है, सरकार निरंकुश है इसलिए सरकार बदलने के लिए कांग्रेस पार्टी के लोग गठबंधन के सहयोगी दल सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के पक्ष में दिन रात एक करके मेहनत कर रहे हैं और जीत का विश्वास दिलाते हैं। वहीं इंडिया एलाइस के सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने कांग्रेस पार्टी के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचारी और निरंकुश मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर 1 जून को मतदान करने की अपील की और कहा कि देश में तरक्की के द्वार खोलने के लिए, गरीबों कौर मजलूमों के हित के लिए, संविधान बचाने के लिए, महंगाई और भ्रष्टाचार मिटाने के लिए एक जुट हो जाएं। अफजाल अंसारी के साथ बैठक करके कांग्रेस पार्टी के सभी फ्रंटल अध्यक्ष व कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अभियान के लिए निकल गए।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं डॉक्टर मारकंडेय सिंह, सपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल यादव जी, शफीक अहमद, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राघवेंद्र जी, विद्याधर पांडे , हामिद अली, चंद्रिका सिंह ,राजीव सिंह राजेश गुप्ता, जनार्दन राय, संटू जैदी, शमशाद अहमद ,सतीश उपाध्याय,लाल मोहम्मद, महबूब निशा, उषा चतुर्वेदी, कुसुम तिवारी, दिव्यांशु पांडे, हर्ष पांडे,आशुतोष गुप्ता, मोहम्मद राशिद, सुमन चौबे, सीमा विश्वकर्मा,संजय गुप्ता, सुधांशु त्रिवेदी, कुंदन खरवार ओमप्रकाश पांडे, हरिओम यादव, संगीता राजभर, सीमा विश्वकर्मा,साजिद ,अछैबर बिन्द, कुंदन खरवार ,मुसाफिर बिन्द, अजय चंद्र चौबे ,श्री राम राजभर, विजय प्रकाश चौबे ,सुरेश राजभर ,शेष दुबे ,अरविंद कुमार मिश्रा, जफर अहमद ,रासिद ,साजिद, शहजादे , करूणा ,गुड्डू कुमार ,सती राम सिंह, माधव कृष्ण, अरविंद कुमार मौर्य ,वीरेंद्र कुमार राय ,सीताराम राय, जफरुल्लाह अंसारी ,गुलबस यादव ,शशिकांत श्रीवास्तव ,राम अवतार भारती ,मिंटू खान, शेषनाथ दुबे ,कृष्णानंद तिवारी, ओमप्रकाश भारद्वाज, देवनारायण सिंह, नसीम, जितेन्द्र, अरविंद, शशिभूषण विनोद सिंह, राघवेन्द्र, बृजेश, सदानंद, ओमप्रकाश, ऊषा, रंभा, अरविंद, आलोक, सुरेश मुसाफ़िर, कमलेस्वर शर्मा, ओम प्रकाश यादव ,सदानंद गुप्ता, लखन श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे ।

subscribe aur YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text