Breaking
Tue. Jun 17th, 2025

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निज सहायक आशीष पटेरिया एवं थाना दिनारा के प्रआर. हिमाशु चतुर्वेदी को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक, पुलिस अधीक्षक द्वारा दी बधाई

By News Desk Nov 29, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
नीरज गुप्ता

शिवपुरी। पुलिस अधिकारी/कर्मचारी के स्वच्छ सेवा अभिलेख एवं सराहनीय सेवा के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्थापित केंद्रीय गृहमंत्री का अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाता है। वर्ष 2023 के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक मध्य प्रदेश के 125 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को प्रदान किया जा रहा है,वही उत्कृष्ट सेवा पदक 168 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को प्रदाय किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निज सहायक सूबेदार आशीष पटेरिया को उनके 19 वर्ष की सेवा काल के दौरान स्वच्छ सेवा अभिलेख एवं सराहनीय सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है इसके साथ ही दिनारा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक हिमांशु चतुर्वेदी को भी उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा उक्त दोनों कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं ।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text