अतुल्य भारत चेतना
वीरेंद्र यादव
रायपुर। रायपुर में भाजपा नेता एवं विश्व ब्राम्हण संघ युवा इकाई के राष्ट्रीय महामंत्री पियूष मिश्रा का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के मुख्य शाखा, युवा मोर्चा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पियूष पुरन्दर मिश्रा के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पीयूष मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और पार्टी के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मिश्रा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कई भाषण दिए गए। वक्ताओं ने मिश्रा के नेतृत्व गुणों और पार्टी के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर केक काटा। यह जन्मदिन समारोह पार्टी भाजपा नेता ने कहा यह कार्यकर्ताओं के बीच एकता और भाईचारे का प्रतीक था। इसने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और आने वाले चुनावों के लिए उन्हें प्रेरित किया।