अतुल्य भारत चेतना
राजकुमार अग्रहरि
सिद्धार्थ नगर। किसानों का, किसानों के लिए, किसानों के द्वारा चलाया जाने वाला केवल एकमात्र राष्ट्रीय स्तर का स्वयंसेवी, गैर राजनैतिक संगठन भारतीय किसान संघ है। यह जानकारी नौगढ़ ब्लाक के बरगदवा गांव में चौधरी कृषि रक्षा केंद्र पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने दिया। जिला सिद्धार्थ नगर में भारतीय किसान संघ द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जिले में 30000 किसानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य है। संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को संगठन का सदस्य बना रहे हैं। भारतीय किसान संघ के बारे में जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन का स्थापना 14 मार्च 1979 को दत्तोपंत ठेंगड़ी ने किया। किसानों को संगठित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्य प्रारंभ हुआ।

इसे भी पढ़ें (Read Also): Bharat Ki Aitihasik Jeet: Australia Ko Harakar Champions Trophy 2025 Ke Final Mein Jagah Banayi!
किसान अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित नहीं थे। जिससे उनका शोषण हो रहा था। किसानों पर अन्याय हो रहा था। किसानों को अधिकारों के साथ कर्तव्य के प्रति जागरुक करते हुए, उनके आत्मविश्वास को जगा कर कुशल किसानों का नेतृत्व बनाने का कार्य भारतीय किसान संघ ने किया। जिसके कारण आज 44 वर्ष के बाद देश के सभी राज्यों में 550 जिलों के एक लाख से अधिक गांव में समितियो के द्वारा किसानों व कृषि के संपूर्ण विकास के उद्देश्य को लेकर भारतीय किसान संघ के झंडे के नीचे विश्वास के साथ किसान खड़ा है। भारतीय किसान संघ का उद्देश्य है कि भारत का किसान समृद्धशाली, स्वावलंबी, वैभवशाली बने, और भारत आत्मनिर्भर बनकर पुनः विश्व गुरु कहलाए। इस अवसर पर सैकड़ो किसानों ने सदस्यता ग्रहण किया । इसमें मुख्य रूप से राजकुमार चौधरी, धर्मेंद्र चौरसिया, राम शंकर गौड़, दुर्गा प्रसाद यादव सहित अनेक किसान उपस्थित थे।
subscribe our YouTube channel




