अतुल्य भारत चेतना
रईस
बहराइच। कांग्रेस परिवार की मार्गदर्शिका एवं राष्ट्रीय महासचिव तथा वायनाड केरल के उपचुनाव में वर्तमान लोकसभा प्रत्याशी प्रियंका गाँधी के विरुद्ध भाजपा के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के द्वारा की अशोभनीय, अपमानजनक व अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज कांग्रेस जनों ने कांग्रेस नेता विनय सिंह की अगुवाई में ब्लॉक चित्तौरा के अन्तर्गत बलरामपुर बहराइच मार्ग पर स्थित ग्राम धरसवां में, भाजपा के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला दहन कर आक्रोश प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने, दिनेश नही दुर्योधन, ये तो रावण और दु:शासन है, महिला विरोधी दिनेश को बर्खास्त करो, प्रियंका गाँधी का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान, भाजपा शासन होश में आओ महिलाओं के विरोधियों के जुबान पर अंकुश लगाओ। जैसे नारे गर्मजोशी के साथ लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा महिलाओं की विरोधी योगी मोदी जी भाजपा सरकार रही है। जिससे उनका बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लाडली बहना आदि नारे थोथे एवं असत्य साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कभी यही दिनेश प्रताप सिंह गाँधी खानदान के तलवे चाटता था और आज भाजपा नेताओं की स्वामिभक्ति में भौंक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गाँधी जी और राहुल गाँधी जी के विरुद्ध ये लोग अनाप सनाप बयान बाजी करके खुद को चर्चित होना चाहते हैं, वे यह नही जानते कि गाँधी परिवार पर अभद्रता पूर्ण टिप्पणी उनके गले की फांस बन सकती है। उन्होंने ऐसे भ्रष्ट और जनविरोधी मंत्री को तुरंत बर्खास्त करने की पुरजोर तरीके से मांग की। उक्त अवसर पर जगत राम चौहान सहूर खान राजू मुस्तफा, प्रमोद सिंह, मुनऊ पासवान, राम नरेश यादव, बबलू राव आदि ने भी अपने विचार ब्यक्त करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।