Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

प्राची दुबे बनी सावन सुंदरी


अतुल्य भारत चेतना | प्रमोद कश्यप

रतनपुर। छत्तीसगढ़ सरयू पारीण ब्राह्मण महिला सभा द्वारा हाथी किला में सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राधा कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ की गई। इस प्रतियोगिता के पहले विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सावन के प्रतीक हरियाली के रूप में साड़ी तथा आभूषण विभिन्न रंग रूपों में हरे रंग का प्रयोग करते हुए लगभग 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर प्राची दूबे रही द्वितीय स्थान पर आस्था शर्मा रही। इस प्रतियोगिता में नीलू पांडे ,लक्ष्मी पांडे, प्रीति शर्मा, रश्मि शर्मा, वंदनी मिश्रा, रानी पांडे, शुभ्रा तिवारी ,शांता तिवारी, चंद्रकांता शर्मा, स्वीटी शर्मा, आस्था शर्मा अन्नपूर्णा शर्मा, सीमा शर्मा, रिचा शर्मा, गीता दुबे, रजनी शर्मा, पुष्पा तिवारी, वंदना दुबे, पार्वती तिवारी, शालिनी मिश्रा ,आदि उपस्थित रही ।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text