अतुल्य भारत चेतना
राजेश कुमार हाडिया
कोटपूतली। जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद राव राजेन्द्र सिंह के तत्वाधान में शनिवार को विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता पवन शर्मा ने घर घर पौधा रोपण अभियान की शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें (Read Also): शिविर से लाभांवित हितग्राही प्रसन्नचित मुद्रा में घर की ओर लौटेविभागीय स्टाॅलो का जायजा
उल्लेखनीय है की जवानपुरा निवासी भाजपा नेता पवन शर्मा बरसात के दिनों में विगत 04 सालों से घर-घर पौधा अभियान चलाकर निशुल्क पेड़ – पौधे वितरण करते आ रहे है।

शनिवार को भाजपा सांसद राव राजेन्द्र सिंह को तुलसी का पौधा भेंट कर पवन शर्मा ने अभियान को गति देने का कार्य किया। अभियान के तहत विभिन्न गांवों की दर्जनों ग्राम पंचायतों में अब तक अनेको जगह विभिन्न किस्म के पेड़ – पौधे लगाए जा चुके है। जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह ने अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे प्रकृति के प्रति अतुलनीय योगदान बताया। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता सुभाष जोशी, युवा नेता अनिल महर्षि, मधुर माहेश्वरी, कृष्ण सिंह आदि उपस्थित रहे।
subscribe our YouTube channel


