Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

सी एम ने लोगों से की अपील सभी राष्ट्र हित में करे मतदान

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वालों की खैर नहीं: सी एम योगी आदित्यनाथ

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। शुक्रवार को महसी विधान सभा के तेजवापुर ब्लॉक के रमपुरवा बाग में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने (56) लोकसभा बहराइच से भाजपा प्रत्याशी डा0 आनंद गोंड के समर्थन में मौजूद भीड़ में जोश भरते हुए जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बिर्जेश पांडेय ने की जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी राष्ट्र हित में मतदान करे। साथ साथ विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे उन्होंने कहा अपने महान भारत में सिर्फ चार जातियां हैं। युवा महिला किसान व बेरोजगार हमारी सरकार इन्ही को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है और हम विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित होते हुए कार्य कर रहे है। पाकिस्तान पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हैं उनका वही हाल कर होगा जो महाराजा सुहेलदेव ने सैय्यद सालार मसूद गाजी का किया था। आगे उन्होंने कहा कि जो जितना राम विरोधी है वह उतना ही राष्ट्र विरोधी है।
जनसभा में उपस्थित आम जन से भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड के पक्ष में वोट की अपील करते हुए उन्होंने ने कहा कि आप सभी लोग मतदान करने अवश्य जाएं। और देश मे 400 पार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, सांसद अक्षयवर लाल गोंड, भाजपा प्रत्याशी डॉ0 आनंद गोंड,महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह (गोलू), सदर विधायिका अनुपमा जायसवाल एमएलसी डॉ0 प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला कार्य समिति सदश्य संतराम पांडे, तेजवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडे,जिला पंचायत सदश्य जितेंद्र सिंह (तरंगी) भरत लाल पांडे (ददुवा) जैतापुर मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह (गुड्डू) उपाध्यक्ष विनोद गौतम, सेक्टर संयोजक सत्रोहन लाल यादव, सूरज जायसवाल सहित हजारों की भीड़ मौजूद रही।

Subscribe our YouTube channel


Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text