प्रयागराज के हंडिया इलाके में एक अनोखी शादी:
संवाददाता आमिर मिर्ज़ा
इसे भी पढ़ें (Read Also): Bahraich news; तेंदुए के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान
प्रयागराज के हंडिया इलाके में लव, हंगामा, पंचायत और कुछ घंटे के भीतर मंदिर में शादी करा देने का मामला सामने आया है। मामला सुर्खियों में तब आया जब मंदिर में प्रेमिका से शादी के बाद प्रेमी अपनी बाइक पर दुल्हन को विदा कर ले जाता है। गांव के लोग, दोस्त उसका वीडियो बनाते हैं।
असल में प्रेमी और प्रेमिका 17 दिसंबर की रात एक मढ़ही में छिपकर मिलते हैं। इस दौरान गांव के लोग देख लेते और हंगामा मच गया।
दोनों के परिवार वाले जमा होते हैं। भोर से सुबह तक पंचायत होती है। तय होता है कि दोनों बालिग हैं, ऐसे में मंदिर में शादी कर अपनी जिंदगी जिएं।
सुबह 11. 30 बजे गांव के मशहूर भोलेनाथ मंदिर में दोनों की शादी होती है। एक दूसरे को वरमाला डालने के बाद दूल्हा बाइक पर दुल्हन को विदा कर ले जाता है।
शादीशुदा प्रेमी जोड़ा पहले दिन सैदाबाद के एक होटल में रुक जाता है। इसके बाद युवक पत्नी को लेकर किराए के मकान में चला जाता है।
शादी के दो दिन बाद भी लड़की लड़का अपने गांव नहीं लौटे हैं।

